जनप्रतिनिधियों द्वारा गांधी जी की छायाप्रति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

 शासन के निर्देशानुसार नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी में गुरूवार 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी स्तंभ का अनावरण सांसद श्री ढालसिंह बिसेन, विधायक सिवनी श्री दिनेश राय, जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना, महाविद्यलय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री शिव सनोड़िया, पार्षद श्री सुरेन्द्र करोसिया, प्राचार्य डॉ. श्रीमती अमिता पटेल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम मौन रखकर किया गया तथा सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा गांधी जी की छायाप्रति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
        कार्यक्रम में गांधी जी के विचारों पर केंद्रीत संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसका प्रारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘‘गांधी तुम्हें नमन‘‘ में प्राचार्या द्वारा समस्त अतिथि एवं छात्राओं को मद्य निषेध संकल्प दिवस पर शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात् जनभागीदारी अध्यक्ष श्री शिव सनोड़िया द्वारा समस्त अतिथियों एवं छात्राओं को संबोधित करते हुये महात्मा गांधी जी के विषय में जानकारी दी उन्होनें कहा महात्मा गांधी नाम नहीं विचार धारा है।
    संगोष्ठी के श्री राजा बघेल जी ने गांधी जी के विचारों में ताकत एवं व्यक्तित्व के बल पर बड़े से बड़े दुश्मन एवं अंग्रेजो को उखाड़ फेकने की क्षमता बताई। श्री विष्णु करोसिया ने दक्षिण अफ्रीका में चल रहीं रंगभेद नीति को मिटाने का संघर्ष, अस्पृश्यता के विरोध में भारत भ्रमण एवं गांधी जी के पांच स्तंभों के बारे में बताया। कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री नरेश मरावी ने गांधी जी के राजनैतिक उपनिवेश, असहयोग,  सविनय अविज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलनों के विषय में  बताते हुये सत्य की बुनियाद पर अंहिसा के मार्ग पर चलकर सत्याग्रह के पालन करने की प्रेरणा दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहन सिंह चंदेल जी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त